Breaking
Wed. Mar 26th, 2025

अपने कार्यों में पारदर्शिता, निष्ठा और जिम्मेदारी का पालन करते हुए संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों और कर्तव्यों का करें सम्मान : डीडीसी

Spread the love

Screenshot_2024-11-26-17-05-27-446_com.whatsapp-edit

न्यूज़ डेस्क, वैशाली। संविधान दिवस के मौके पर बिदुपुर प्रखंड क्षेत्र में कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। एक ओर जहाँ विद्यालयों में प्रभात फेरी निकाल कर कई अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया तो दूसरी ओर 75वें संविधान दिवस के अवसर पर संविधान के प्रति निष्ठा और कर्तव्यों के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराते हुए एक गरिमामय शपथ समारोह का आयोजन बिदुपुर में किया गया।

बताते चले कि अमृत महोत्सव के दौरान सरकार की अहम योजना अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत मझौली पंचायत में बने अमृत सरोवर के नजदीक उप विकास आयुक्त शम्स जावेद अंसारी के नेतृत्व में एवं मनरेगा पदाधिकारी सविता कुमारी की उपस्थिति में संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया।

इस मौके पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि भारतीय संविधान एक पवित्र ग्रंथ है जिसके द्वारा देश की सम्पूर्ण विधायिका कार्यपालिका और न्यायपालिका संचालित होती है। संविधान के हर पन्ने में भारत की परंपरा और पहचान समाहित है, जो महापुरुष हमारे हाथों में संविधान सौंप कर गए हैं उस संविधान की रक्षा करना हमारा मौलिक दायित्व है।

हमारा संविधान न केवल दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है, बल्कि यह भारत की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों का आधार भी है। इस अवसर पर डीडीसी शम्स जावेद अंसारी ने सभी कर्मचारियों उपस्थित मुखिया अजय कुमार के अलावा ग्रामीणों से संविधान के आदर्शों और मूल्यों को अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि हमें अपने कार्यों में पारदर्शिता, निष्ठा और जिम्मेदारी का पालन करते हुए संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों और कर्तव्यों का सम्मान करना चाहिए। इस शपथ कार्यक्रम के दौरान दानिश सेराज, एई अंजनी कुमार, पीटीए धर्मेंद्र कुमार, मुखिया अजय कुमार, मनरेगा कर्मी के अलावा दर्जनों ग्रामीण एवं स्कूली छात्र छात्रा मौजूद थे।

The post अपने कार्यों में पारदर्शिता, निष्ठा और जिम्मेदारी का पालन करते हुए संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों और कर्तव्यों का करें सम्मान : डीडीसी appeared first on Vaanishree News.

By

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *