Breaking
Wed. Mar 26th, 2025

उ०म०वि० कुतुबपुर कन्या बिदुपुर वैशाली में बाढ़ का पानी प्रवेश करने के कारण परीक्षा स्थगित

Spread the love

न्यूज़ डेस्क, वैशाली। बिहार के कई क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए पूर्व में हीं शिक्षा विभाग द्वारा निर्देशित है कि जिन जगहों पर बाढ़ की स्थिति है और बाढ़ का पानी स्कूल और उसके आसपास आया हुआ है वहाँ स्कूलों को बंद कर दिया जायेगा। इसी क्रम में वैशाली जिले के राघोपुर प्रखंड के विद्यालयों को बंद किया गया है।

नदी का जलस्तर बढ़ने और बिदुपुर प्रखंड के कई पंचायतों में भी बाढ़ का पानी आ जाने से विद्यालयों को बंद करने का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में उत्कर्मित मध्य विद्यालय कुतुबपुर कन्या बिदुपुर वैशाली में बाढ़ का पानी प्रवेश कर जानें के कारण बच्चों की अर्धवार्षिक परीक्षा स्थगित कर दी गई है। इस बात की जानकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोरंजन कुमार भारती ने दिया।

उन्होंने बताया कि विद्यालय के आसपास और विद्यालय में बाढ़ का पानी घुस गया है। बच्चों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है वहीं किसी अनहोनी को भी होने की आशंका है इसको देखते हुए विद्यालय को बंद कर दिया गया है। जिसके कारण अर्धवार्षिक परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने बच्चों से अपील किया कि घर में रहें। बाढ़ के पानी मे न निकले और घर पर हीं स्वाध्याय करते रहें। परीक्षा हेतु फिर सूचना दी जाएगी।

The post उ०म०वि० कुतुबपुर कन्या बिदुपुर वैशाली में बाढ़ का पानी प्रवेश करने के कारण परीक्षा स्थगित appeared first on Vaanishree News.

By

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *