न्यूज़ डेस्क, बिदुपुर। बिदुपुर थाने के पथनटोली में रिक्सा पर बोरी में गो-मांस बिक्री करती जढूआ की एक महिला पकड़ी गई।जिसको लेकर आसपास के हिन्दू समाज के लोगो मे नाराजगी देखी गई।
हिन्दू पुत्र संगठन के भारी संख्या में कार्यकर्ता मौके पर जुट गई। हालांकि भीड़ ने खुद पर काबू रखा और महिला को गो मांस के बोरे के साथ पकड़कर प्रशासन को सुपुर्द किया। महिला द्वारा लोगो को यह जानकारी दी गई कि अल्पसंख्यक बस्ती के पथनटोली में वह पहली बार गो मांस यहां के लोगो के डिमांड पर सप्लाई के लिए पहुँची थी लेकिन उपस्थित लोगों का दाबा है कि उसकी गतिविधि बीते कई दिनों से रोजे के रमजान शुरू होने के बाद देखी गई है।
मामले की जानकारी मिलते ही आक्रोशित समुदाय और संगठन को समझाने बुझाने में बिदुपुर बीडीओ कुमार मनीष भारद्वाज, थानाध्यक्ष अरुण कुमार एवम प्रशासनिक टीम जुटी है।बताते चले कि बीते चार-पाच साल पूर्व रमजान और होली पर्व में ही बिदुपुर कुजरपटी में गाय के बछड़े को काटी जा रही थी जिसको लेकर बड़ी हादसा प्रशासनिक मुस्तैदी से नियंत्रण में किया गया था।
The post गौ मांस के साथ महिला को ग्रामीणों ने पकड़ा, किया कार्रवाई की मांग appeared first on Vaanishree News.