Breaking
Fri. Feb 7th, 2025

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा वैशाली जिले के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का किया गया निरीक्षण, दिए कई निर्देश

Spread the love

न्यूज़ डेस्क, वैशाली। बाढ़ की स्थिति को देखने हेतु देर शाम तक जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा और पुलिस अधीक्षक श्री हरकिशोर राय द्वारा संयुक्त रूप से वैशाली जिला में गंगा नदी के जलस्तर में हुई वृद्धि और जल जमाव वाले क्षेत्रों का सघन दौरा किया गया। सुबह में जिलाधिकारी द्वारा राघोपुर का दौरा किया गया था। वहीं शाम में तेरसिया का दौरा हुआ और वहां वार्ड नंबर 41 में पीड़ितों के लिए निर्मित शिविर का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान उन्होंने आसपास के लोगों से भी मिला जो अपने-अपने मवेशियों के साथ यहां आश्रय लिए हुए हैं। उन्होंने उन्हें भरोसा दिया कि जिला प्रशासन उनके लिए पूरी तरह से मुस्तैद है। इसके बाद डीएम और एसपी द्वारा महनार के गनियारी में पीड़ितों के लिए बने कैम्प का निरीक्षण किया गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। वहाँ से वे हसनपुर दक्षिणी गए और महनार के एसडीएम को तत्काल सभी बंदोबस्त करने का निर्देश दिया।

उनके द्वारा गणिनाथ मंदिर के पास सड़क पर आ रहे पानी को रात में ही बंद कराने के लिए अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण को निर्देश दिया गया। इस दौरान जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ अनुमंडल के सभी प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी तथा संबंधित प्रखंडों के बीडीओ, सीओ एवं बाढ़ नियंत्रण के कार्यपालक अभियंता एवं अन्य सभी पदाधिकारी मौजूद थे।

जिला पदाधिकारी ने लोग लोगों को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन उनकी सेवा में 24 घंटे मुस्तैद है। तीन पालियों में जिला नियंत्रण कक्ष में ड्यूटी लगा दी गई है। कम्युनिटी किचेन चलाया जा रहा है। डॉक्टर दवा के साथ ड्यूटी पर मुस्तैद है और पशुओं के देखभाल के लिए पशुपालन विभाग को भी निर्देशित किया गया है।
उन्होंने कहा कि लगातार मॉनिटरिंग किया जा रहा है और इसमें सभी पदाधिकारी को युद्ध स्तर पर कार्य करने को कहा गया है।

The post जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा वैशाली जिले के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का किया गया निरीक्षण, दिए कई निर्देश appeared first on Vaanishree News.

By

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *