न्यूज़ डेस्क, पटना। पटना से एक बुरी खबर आ रही है जहाँ साल 2024 की विदाई से पहले एक और महान व्यक्ति हमारे बीच नही रहे। बताते चलें कि महावीर मंदिर और राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य और पूर्व IPS अधिकारी किशोर कुणाल का निधन हो गया।
आज सुबह उन्हें हार्ट अटैक आया। उन्हें तुरंत महावीर वत्सलय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वे एक पूर्व IPS अधिकारी भी थे। आचार्य किशोर कुणाल ने आईपीएस से त्याग-पत्र देकर समाज-सेवा के कार्यों को शुरू किया। उनका निधन प्रदेश के लिए बड़ी क्षति है। अचानक निधन से सभी लोग सदमे में हैं।
The post पूर्व IPS अधिकारी किशोर कुणाल का पटना में हुआ निधन appeared first on Vaanishree News.