न्यूज़ डेस्क, वैशाली। अत्यधिक ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए बिदुपुर प्रशासन द्वारा नावानगर और अमेर पंचायत से आए हुए गरीबों, बुजुर्गों और असहाय लोगों के बीच प्रखंड परिसर में कंबल का वितरण किया गया। इस मौके पर एसडीसी सह अंचलाधिकारी अमन आनंद, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार मनीष भारद्वाज, राजस्व अधिकारी सुश्री सौम्या द्वारा उपस्थित लगभग दो दर्जन से ऊपर गरीबों, असहायों के बीच कंबल का वितरण किया।
मौके पर बीडीओ कुमार मनीष भारद्वाज ने कहा कि जनता के हर सुख-दुख में सरकार साथ है। ठंड को देखते हुए प्रखंड में कंबल का वितरण किया जा रहा है। आने वाले समय में और कंबल का वितरण किया जाएगा। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भीषण ठंड को देखते हुए अपने स्तर से अलाव और कंबल की व्यवस्था कर गरीबों के बीच उपलब्ध कराने की अपील की।
वहीं एसडीसी सह अंचलाधिकारी अमन आनंद ने कहा कि ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए बुजुर्गों और असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया है। आगे भी आदेशानुसार प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव से आए हुए गरीबों के बीच वितरण किया जाता रहेगा। जरूरत के अनुसार विभिन्न चौक चौराहे पर अलाव की भी व्यवस्था कराई जायेगी ताकि सड़क पर रहने वाले असहाय लोगों को राहत मिलती रहे।
The post प्रखंड प्रशासन ने जरूरतमंदों के बीच किया कम्बल का वितरण appeared first on Vaanishree News.