Breaking
Wed. Jan 22nd, 2025

बिदुपुर भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न, पूर्व अध्यक्ष सरोज कुमार बने फिर से अध्यक्ष

Spread the love

IMG-20241220-WA0171

न्यूज़ डेस्क, वैशाली। बिदुपुर। भारतीय जनता पार्टी की सांगठनिक बैठक रजासन स्थित पर्पल औरचिड बैंकेट हाॅल में आयोजित की गई।

बैठक में भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष पद के चुनाव पर चर्चा की गई। इस मौके पर उपस्थित पूर्व विधायक राघोपुर सतीश कुमार ने राघोपुर विधानसभा क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति सहित अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई एवं कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन हित में काम करने का आग्रह किया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ललिता देवी कुशवाहा ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है एवं हम सभी भाजपा के कार्यकर्ता हैं हमारे लिए सम्मान की बात है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा हरेश कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है एवं कार्यकर्ता हीं पार्टी के महत्वपूर्ण अंग है।

भाजपा के सांगठनिक चुनाव से चुने गए प्रतिनिधि आगे आने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए प्रत्याशी की जीत की राह आसान करेंगे। जिसके बाद बिदुपुर पश्चिमी मंडल चुनाव प्रभारी प्रेमनाथ सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से राय शुमारी कर सरोज कुमार सिंह को मंडल अध्यक्ष एवं संदीप कुमार को मंडल डेलिगेट के लिये निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंडल अध्यक्ष संदीप कुमा एवं संचालन पूर्व मंडल महामंत्री सावन कुमार के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता गंगा सिंह, अरुण कुमार सिंह, राधाकांत सिंह, राधेश्याम तिवारी, अरुण कुमार अरुण, किरण गुप्ता, अंजनी कुमार, रितेश कुमार, नलिनी भारद्वाज, प्रमोद पासवान, बृजमोहन कुमार, प्रमोद कुमार यादव, कौशल किशोर सिंह, रणधीर शाह, आनंदी सिंह कुशवाहा, राहुल कुमार निराला, अमित कुमार बबलू, संगम कुमार, नवीन कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अवधेश सिंह, उमेश सिंह, गुरु प्रसाद, प्रमोद पासवान, मोहन कुमार, विक्की कुमार,शत्रुघ्न प्रसाद गोंड, रिंकू चौरसिया, रागिनी कुमारी, सोमनाथ सिंह, राज किशोर राम, कंचन कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अमोद कुमार शर्मा, डॉक्टर सुधीर सिंह सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस मौके पर पर उपस्थित राघोपुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह एवं राघोपुर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष शिवशंकर यादव को नव दायित्व मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा बिदुपुर पश्चिमी मंडल के नव निर्वाचित अध्यक्ष सरोज कुमार सिंह एवं जिला प्रतिनिधि संदीप कुमार को सभी कार्यकर्ताओं ने फुलमाला एवं अंगवस्त्र पहनाकर अभिनंदन किया।

The post बिदुपुर भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न, पूर्व अध्यक्ष सरोज कुमार बने फिर से अध्यक्ष appeared first on Vaanishree News.

By

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *