विदुपुर। बीजेपी के नव मनोनीत पदाधिकारियों को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए स्वागत किया। बिदुपुर पूर्वी के पूर्व मंडल अध्यक्ष नवीन कुमार राम आदि ने जिला महामंत्री पंकज कुमार पंकज एवं जिला मंत्री अमरेश कुमार कुशवाहा को अंग वस्त्र प्रदान कर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री राम ने कहा कि जिला मंत्री अमरेश कुमार कुशवाहा पूर्व मे चकौसन बाजार, आर्दश दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष, एवं बाजीतपुर सैदात के पंचायत के पूर्व सरपंच,बिदुपुर पूर्वी मंडल के यूवा मोर्चा अध्यक्ष व निवर्तमान उपाध्यक्ष रहे वही एवं जिला महामंत्री पंकज कुमार पंकज भी जो पहले से बिदुपुर पूर्वी मंडल पूर्व किसान मोर्चा अध्यक्ष, निवर्तमान मंडल महामंत्री पद को सुशोभित कर चुके है। इन दोनो को जिला दायित्व मिलने पर खुशी का माहौल प्रखंड क्षेत्र में है।
दलित-महादलित क्षेत्रो को कैसे बूथ स्तर पर मजबूत किया जाए,इस संबंध में विशेषकर नवीन कुमार राम को मार्ग-दर्शन दिया गया।
इस अवसर पर निवर्तमान शक्ति केंद्र प्रमुख गण हरी गुप्ता,महेश चौरसिया, राधेश्याम तिवारी, रामनाथ पासवान, कौशल सिंह, रमेश सिंह, संजय कुशवाहा,छोटन राय,आदि प्रमुख कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।
The post बीजेपी के नव मनोनीत पदाधिकारियों को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया सम्मानित appeared first on Vaanishree News.