वाणीश्री न्यूज़, बिदुपुर।भीषण ठंड को देखते हुए बिदुपुर प्रखंड के रहिमापुर पंचायत में गरीब असहाय व दिव्यांगों के बीच मुखिया अनिता कुमारी ने कंबल वितरण किया। इस अवसर पर रहिमापुर पंचायत के 250 से अधिक गरीब, असहाय, वृद्ध व लाचार लोगों के बीच कंबल वितरित किया गया।
कम्बल वितरण के दौरान पूर्व सरपंच सह मुखिया प्रतिनिधि मिलन सिंह द्वारा भी लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया गया। इस मौके पर लोगों की काफी भीड़ लगी रही। लोगों ने कहा कि बीते तीन चार दिनों से अचानक ठंड में काफी वृद्धि हुई है जिससे गरीब, असहाय को ठंड से काफी परेशानी उठानी पर रही है। ऐसे में कंबल वितरण से ठंड से बचने में काफी मदद मिलेगी।
मुखिया प्रतिनिधि मिलन सिंह ने बताया कि अत्यधिक ठंड को देखते हुए गरीबों के बीच कम्बल का वितरण किया गया। आज वार्ड संख्या 7 से 9 तक के 240 से अधिक गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया है। कल 11 जनवरी को इस्माईलपुर स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में वार्ड संख्या 10 से 14 तक के असहायों के बीच कंवल का वितरण किया जाएगा। मौके पर 7 से 9 तक के सभी वार्ड सदस्य के अलावा पंचायत सचिव कुमुद रंजन, मोहन सिंह, डीलर तेजनारायण सिंह, नलिनी भारद्वाज के अलावा अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
The post भीषण ठंड को लेकर कंबल का हुआ वितरण, कल होगा इस्माईलपुर स्वास्थ्य केन्द्र पर वितरण appeared first on Vaanishree News.