न्यूज़ डेस्क, वाणीश्री न्यूज़। भाजपा बिदुपुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष पद पर श्री रामाकांत गिरी को निर्वाचित होने पर बिदुपुर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का लहर है। उनका अभिनंदन समारोह आज विष्णुपुर राजखंड में पूर्व मंडल कोषाध्यक्ष मदनेश सिंह के दरवाजे पर आयोजित किया गया। अभिनंदन समारोह की अध्यक्षता पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा टिंकज कुमार सिंह तथा संचालन पूर्व मंडल उपाध्यक्ष विश्वजीत कुमार किए।
इस अवसर पर उपस्थित नेता एवं कार्यकर्ताओं ने काफी हर्ष के साथ रामाकांत गिरी का स्वागत किए, सभी ने उन्हें पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र से सम्मानित किया। पूर्व मंडल अध्यक्ष टिंकज कुमार सिंह ने इस निर्णय के लिए वैशाली जिला अध्यक्ष अजय कुशवाहा जी का एवं प्रदेश नेतृत्व का हृदय से धन्यवाद दिए और उन्होंने कहा कि रामाकांत गिरी के नेतृत्व में भाजपा का मुख्य उद्देश्य सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास पूर्ण होगा।
इस समारोह में किसान मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी हरेश सिंह ने कहा कि इनके निर्वाचन से बिदुपुर भाजपा संगठन काफी मजबूत होगा। इस अवसर पर बधाई देने वाले में भाजपा नेता अमोद सिंह, पूर्व किसान मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष सरोज सिंह, भाजपा नेता अरुण सिंह कुशवाहा, पूर्व मंडल महामंत्री विकाश कुमार, पूर्व किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष विद्याभूषण सिंह, युवा मोर्चा मिडिया प्रभारी राकेश कुमार राम, राणारंजीत सिंह, मुकेश सिंह, सुनील कुमार झा, राहुल सिंह, राजाराम कुमार, अनिल सिंह, पवन साह, संजय सिंह, सुजीत सिंह, राकेश राम, विमल सिंह, शिवशंकर साह आदि कार्यकर्ता शामिल हुए। मौके पर रामाकांत गिरी ने वरिष्ठ नेताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि जिस उम्मीद के साथ उनलोगों ने मुझे अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा है उसे पूरा करने की कोशिश करूंगा एवं सभी कार्यकर्ताओं को एक साथ लेकर संगठन को मजबूत करने का कार्य करूँगा।
The post रमाकांत गिरी बने बिदुपुर भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी appeared first on Vaanishree News.