Breaking
Sat. Feb 8th, 2025

संत पॉल तेघड़ा के वत्स छात्रावास में मकर मिलन समारोह का आयोजन

Spread the love

IMG-20250114-WA0436

न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय। मकर संक्रांति के अवसर पर संत पॉल पब्लिक स्कूल तेघड़ा के वत्स छात्रावास में विद्यालय प्रबंधन द्वारा मकर मिलन समारोह आयोजित किया गया। मकर मिलन समारोह में विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों की उपस्थिति के साथ-साथ सैकड़ों अतिथियों का आगमन हुआ। इस अवसर पर प्रबंधन द्वारा चुरा, दही, तिलवा, मुरब्बा, तिलकूट आदि के साथ-साथ विभिन्न प्रकार व्यंजन का व्यवस्था किया गया था।

सबों ने मिल जुल कर व्यवस्था का लुत्फ़ लिया। विद्यालय के प्रबंधक श्री सुनील कुमार सिंह ने सभी आगंतुकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा आज मकर संक्रांति का पर्व पूरे भारत वर्ष में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सूर्य का किसी राशि विशेष पर भ्रमण करना संक्रांति कहलाता है।

सूर्य हर माह में राशी का परिवर्तन करता है, इसलिए कुल मिलाकर वर्ष में बारह संक्रांतियां होती हैं, लेकिन दो संक्रांतियां सर्वाधिक महत्वपूर्ण होती हैं – मकर संक्रांति और कर्क संक्रांति। सूर्य जब मकर राशि में जाते हैं, तब मकर संक्रांति होती है। मकर संक्रांति से अग्नि तत्व की शुरुआत हो जाती है और कर्क संक्रांति से जल तत्त्व की। मकर संक्रांति के दिन के समय सूर्य उत्तरायण होता है। इसलिए इस समय किए गए नाम, जप, तप,ध्यान और दान का फल अनंत होता है।

वहीं विद्यालय के प्राचार्य डॉ विनय ओझा ने कहा हमारी सनातन संस्कृति और आस्था का जीवंत स्वरूप है मकर संक्रांति। यह भारतीयता का आह्वान है, मनुष्यता का महोत्सव है। राष्ट्रीय एकता का आह्लाद है, समता-सद्भाव का महासमागम है और लोक आस्था के महापर्व “मकर संक्रांति” का उन्होंने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते आम जन मानस के लिए सुख, समृद्धि, एश्वर्य और शान्ति हेतु ईश्वर से कामना। इस मौके पर विद्यालय के उपप्राचार्य संजीव कुमार मिश्रा, समन्वयक श्री राम कुमार मिश्रा, सुरेन्द्र कुमार सिंह, एस राम चन्द्रण, राम प्रवेश कुमार, दिव्यांशु, रंजन कुमार, राम पुनीत राय, विकास कुमार, हरिराम राय, संजय राय, अविनाश कुमार, संजीव कुमार सिंह,राजा आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।

The post संत पॉल तेघड़ा के वत्स छात्रावास में मकर मिलन समारोह का आयोजन appeared first on Vaanishree News.

By admin

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *